मुफ्त में शराब नही देने पर पार्षद पति ने की दुकान कर्मचारी के साथ मारपीट, एफआईआर दर्ज

NNH रायपुर/ मुफ्त में शराब नही देने के कारण शराब दुकान के कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में होली पर शराब दुकान में पार्षद पति भूषण बघेल ने (कंपोजिट शराब) देशी शराब दुकान से फ्री में शराब नही मांगी नही देने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकान के कर्मचारी दीपक बंजारे पर हमला कर दिया।
आरोप है कि फ्री में शराब नहीं देने पर पार्षद पति भूषण बघेल ने साथियों के साथ धारदार हथियार से शराब दुकान के कर्मचारी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद के इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित कर्मचारी दीपक बंजारे ने मंदिर हसौद पुलिस थाने में मामले की एफआईआर दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार होली के अवसर पर पार्षद पति भूषण बघेल ने अपने कुछ साथियों के साथ शराब दुकान पहुंचा और मुफ्त में शराब देने की, लेकिन कर्मचारी दीपक बंजारे ने बिना भुगतान के शराब देने से इंकार कर दिया। यह बात पार्षद पति को नागवार गुजरी, और इसको लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया, इसी बीच नाराज होकर भूषण बघेल और उनके साथ आए लोगों ने दीपक बंजारे के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे सेल्समैन दीपक बंजारे घायल हो गया। मंदिर हसौद थाने में इस घटना की एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।







