पाक को ड्रोन देने वाली कंपनी को भारत में मेट्रो का ठेका

NNH भोपाल/ तुर्की की जिस कंपनी ने पाकिस्तान को ड्रोन सप्लाई किए, उसी को भोपाल-इंदौर मेट्रो में डिजिटल टिकटिंग का ठेका दिया गया है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या दुश्मन देश से जुड़ी कंपनी को भारत की मेट्रो सिस्टम की कमान सौंपना सही है? मामला गरमाने के बाद सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
एक तरफ देश की सीमाओं पर दुश्मन देश को ड्रोन भेजकर भारत की सुरक्षा को चुनौती देते हैं, वहीं दूसरी तरफ उसी ड्रोन बनाने वाली तुर्की कंपनी को भोपाल-इंदौर मेट्रो का ठेका दे दिया गया है।
यह ठेका मेट्रो के डिजिटल टिकटिंग सिस्टम का है, जो यात्रियों की हर मूवमेंट, डेटा और पेमेंट की जानकारी सिस्टम में दर्ज करता है। अब सवाल ये है कि क्या हम अपनी संवेदनशील जानकारियों को ऐसे हाथों में सौंप रहे हैं, जिनका रिश्ता भारत विरोधी गतिविधियों से रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, जिस कंपनी को यह काम सौंपा गया है, वही कंपनी पाकिस्तान को ड्रोन तकनीक सप्लाई करती है। और इन ड्रोनों का इस्तेमाल पंजाब, जम्मू और कश्मीर में आतंकियों को हथियार पहुंचाने में किया गया।
देश के वर्तमान हालातों को ध्यान में रखते हुए विदेशी कंपनियों, विशेषकर तुर्की की कम्पनी को देश के अंदरूनी सिस्टम में एंट्री देना कितना सही है। यह मामला सामने आने के बाद लोगों में अब ये सवाल उठ रहे हैं कि सुरक्षा को लेकर सरकार कितनी सतर्क है।







