पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी और सांसद ताहिर इकबाल रो पड़े, कहा “या खुदा आज बचा लो”

NNH Operation Sindoor/ भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के माध्यम से पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकत के लिए करारा जवाब दिया है। पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से पूरे पाकिस्तान में दहशत है, तो वहीं पाकिस्तान की संसद में बहस के दौरान सांसद और पूर्व मेजर जनरल ताहिर इकबाल फूट-फूटकर रोने लगा। और पाकिस्तान की संसद में तब सन्नाटा छा गया, जब पूर्व सैन्य अधिकारी और सांसद ताहिर इकबाल अचानक भावुक होकर रो पड़े। भारत द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर (POK) पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमले के बाद से पूरा पाकिस्तान में डरा हुआ है। पाकिस्तान की संसद में जब सुरक्षा को लेकर बहस चल रही थी, तभी ताहिर इकबाल ने कहा कि मैं दुआ कर रहा हूं कि अल्लाह इनकी हिफाजत करे।
इकबाल ने कहा- ”या खुदा आज बचा लो। दुआ करते हैं कि अल्लाह हमारे मुल्कल की हिफाजत करे और हमें आपस में जोड़कर रखे। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंध तनाव के चरम सीमा पर हैं। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकत के लिए सबक सिखाया है।






