पीएम मोदी ने की अपील, कहा; इंधन का करें सीमित उपयोग, सोना खरीदने से बचें

NNH खास खबर/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद में आयोजित जनसभा के दौरान वैश्विक संकट, मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और आर्थिक चुनौतियों को लेकर देशवासियों से बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों से भारत के पड़ोस में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं, जिसका असर पूरी दुनिया के साथ भारत पर भी पड़ रहा है। पीएम मोदी ने रशिया-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे संघर्षों का सीधा असर अर्थव्यवस्था, ऊर्जा आपूर्ति और विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ता है।
प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अगले एक साल तक शादियों के लिए सोना खरीदने से बचें ताकि विदेशी मुद्रा की बचत की जा सके। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में देशहित को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना काल की याद दिलाते हुए कहा कि देश ने उस समय वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग्स और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक अपनाया था, और जरूरत पड़ने पर ऐसी आदतों को फिर से बढ़ावा देना चाहिए।

पीएम मोदी ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती वैश्विक कीमतों का जिक्र करते हुए नागरिकों से ईंधन का संयमित उपयोग करने की भी अपील की। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और आर्थिक हलकों में नई चर्चाएं तेज हो गई हैं।






