
NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 23 जनवरी से पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद नशे के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की बात कही थी। जिसके बाद बार रेस्टोरेंट की समय सीमा कर उन्हें हिदायत दी गई थी कि किसी भी तरह से अनियमितता बर्दाश्त नही की जाएगी।
रायपुर में पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा तस्करी, सूखा नशा के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई तो की जा रही है। लेकिन अवैध शराब की बिक्री रुक नही रही है। अब सवाल उठता है कि पुलिस की इतनी सख्ती के बाद भी शराब कोचिया आखिर बड़ी मात्रा में शराब लाते कहां से हैं। छत्तीसगढ़ में अवैध शराब की बिक्री और कोचियों (अवैध विक्रेताओं) को बढ़ावा मिलने की खबरों के बीच आबकारी विभाग भी सख्त कदम उठा रहा है। लेकिन प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा ही कोचियों को शराब उपलब्ध कराई जा रही है।
राजधानी रायपुर के अमलीडीह (राजेंद्र नगर) की शराब दुकान का ये एक वीडियो है, जिसमे साफ दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति बड़े थैले में तय लिमिट से अधिक शराब बड़े बैग भर रहा है, और उसके बाद शराब दुकान के सामने ही भारी भरकम बैग को बेखौफ उठाकर ले जा रहा है। इससे ये साफ समझा जा सकता है कि राजधानी में शासकीय शराब दुकानों से ही कोचियों को शराब उपलब्ध कराई जा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस और आबकारी विभाग इसपर क्या कार्रवाई करते हैं।







