
child rape case – NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में किसी दुष्कर्मी की सम्पत्ति पर पहली बुलडोजर की बड़ी कार्यवाही की गई है।
हाल ही में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना रायपुर के झंडा चौक, पंडरी इलाके में सामने आई थी। जहां एक 68 साल के अब्दुल सज्जाद अंसारी ने 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्मी मासूम बच्ची को चॉकलेट देने के देने के बहाने बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया करता था। सज्जाद अंसारी ने बच्ची के साथ लगातार 5 दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। बच्ची ने जब अपनी चाची को इस पूरी घटना की सच्चाई बताई तब सभी के होश उड़ गए, और तब जाकर इस शर्मसार करने वाले मामले का खुलासा हुआ। इस मामले की एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।

लेकिन लोगों में इस घटना को लेकर भारी रोष व्याप्त था, वे आरोपी को जेल भेजने मात्र से सन्तुष्ट नही थे, और सभी दुष्कर्मी की सम्पत्ति पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर दुष्कर्मी अब्दुल सज्जाद अंसारी के अवैध निर्माण पर आज बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। सज्जाद अंसारी के अवैध दुकान पर इस कार्यवाही के बाद लोगों ने कहा कि उसके घर का भी कुछ हिस्सा अवैध है, उसपर भी बुलडोजर चलाया जाए। बताया जा रहा है कि अब्दुल सज्जाद अंसारी रायपुर जिला कलेक्ट्रेट रिटायर्ड कर्मचारी है, और पंडरी इलाके नाराज़ लोगों ने उसकी पेंशन को भी रोकने की मांग की है।







