क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़विभागीय समाचार

रिश्वत मांगने के आरोप में एडिशनल एसपी निलंबित

गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर की गई है कार्रवाई

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने फिर एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। राज्य के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बिलासपुर के एडिशनल एसपी को निलंबित किया गया है।

दरअसल बिलासपुर के तत्कालीन एएसपी राजेन्द्र जायसवाल पर स्पा संचालक ने रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था उसी के आरोप में ASP राजेंद्र जयसवाल को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई गृहमंत्री विजय शर्मा के साफ निर्देश पर की गई है। एएसपी राजेन्द्र जायसवाल पर एक स्पा संचालक से अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप की शिकायत सामने आने के बाद विभागीय जांच शुरू की गई और प्राथमिक तथ्यों के आधार पर निलंबन का फैसला लिया गया है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने धमकाने और वायरल वीडियो से जुड़े आरोपों की जांच करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए। इसके बाद देर शाम को एएसपी राजेंद्र जायसवाल को सस्पेंड कर दिया गया।

बिलासपुर आईजी डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर एसएसपी रजनेश सिंह इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। तथा सात दिन के भीतर इसकी जांच रिपोर्ट बिलासपुर आईजी को सौंपी जाएगी।

वहीं निलंबित एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने कहा है कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। वहीं स्पा सेंटर संचालक अमन सेन ने आरोप लगाया कि वह एएसपी को हर महीने 30 हजार रुपये कमीशन देता था।

Back to top button