अन्यछत्तीसगढ़

रेत व खनिज सामग्री के अवैध परिवहन कर रहे 8 हाइवा जप्त

NNH अभनपुर/ रविवार सुबह अभनपुर इलाके में खनिज सामग्री के अवैध परिवहन करने पर 8 हाइवा को जप्त किया गया है।

खनिज विभाग के उप संचालक राजेश मालवे, प्रशासन के आदेश व उमेश भार्गव के निर्देश पर सुबह 4 बजे से अभियान चलाया गया, जहां अभनपुर क्षेत्र से 8 हाइवा वाहन जिसमें 5 हाइवा रेत, 2 हाइवा मुरुम और 1 हाइवा गिट्टी के अवैध परिवहन करने पर जप्त कर उपरवारा चौकी के सुपुर्द कर दिया गया।

इस कार्रवाई के दौरान खनिज निरीक्षक प्रवीण नेताम, प्रीति सिन्हा, सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा, सैनिक रिज़वान, गोलू वर्मा, लुकेश वर्मा शामिल थे।

Back to top button