
NNH आरंग/ आरंग मंडल से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के संगठन विस्तार एवं कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारीयां सौंपने की प्रक्रिया के तहत आरंग मंडल से ग्राम पंचायत अकोली खुर्द के निवासी रुपचंद बंजारे को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
इसके साथ ही ग्राम पंचायत अकोली में आश्रित ग्राम बोहारडिह से मंत्री बने उबारण चतुर्वेदी और सोशल मीडिया प्रभारी तामसिंग चतुर्वेदी को दायित्व सौंपा गया है। संगठन के सभी साथियों को नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई दिशा की ओर अग्रसर होने पर शुभ चिंतकों ने हार्दिक बधाई आभार व्यक्त किया है।







