
NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और वर्तमान में रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के भाई गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बीजेपी के नेताओं और सरकारी की नीतियों की आलोचना की है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शनिवार को पोस्ट करके लिखा है कि “बीजेपी के जिम्मेदार नेता ध्यान दें, पूरे देश का मध्यम वर्गीय व्यवसाई बीजेपी सरकारों से, उनकी नीतियों से नाराज़ है”
गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने अगली पोस्ट करते हुए लिखा है कि, “पता नही इन बीजेपी के नेता मंत्रियों को आम मध्यम वर्गीय जनता से क्या दुश्मनी है, बिजली बिल की छूट तो खत्म ही कर दी, और स्मार्ट मीटर लगाकर बिल भी डबल कर दिया”
एक तरफ बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर छत्तीसगढ़ की जनता में भारी रोष व्याप्त है। आम लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार इस बात को लिख रहे हैं कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके घरों के बिजली बिल चार से पांच गुना अधिक आ रहा है। और बिजली विभाग में इसकी कोई सुनवाई नही हो रही है। तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल के भाई गोपाप कृष्ण अग्रवाल द्वारा ऐसे समय बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर पोस्ट करने से सरकार की आलोचनाओं को बल मिला है।
बता दें कि गोपाल कृष्ण अग्रवाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी ताल्लुक रखते हैं, वे इससे पहले भी सोशल मीडिया पर सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं।








