उद्योगकारोबारछत्तीसगढ़राजनीति

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इसबार बिना खून खराबे के चुनाव हो गया

छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ भाजपा नेता रहे मौजूद

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष सतीश थोरानी, महामंत्री अजय भसीन और कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ के साथ अपने कार्यकाल की शुरुआत की।

शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, भूपेंद्र सवन्नी, नंदन जैन सहित मंच पर अन्य भाजपा नेताओं सहित चैम्बर के पदाधिकारी मौजूद थे।

सीएम साय ने पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, निवृतमान अध्यक्ष अमर पारवानी और नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश थौरानी का अभिवादन किया।

चैम्बर के शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि अभी हम कमरे में बात कर रहे थे कि बिना खून खराबे के चुनाव हो गया, यदि ऐसे ही सर्वसम्मति से चुनाव होने लगे तो व्यापार जगत तेजी से आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही बृजमोहन अग्रवाल ने चाणक्य का उदाहरण देते हुए कहा कि चाणक्य ने कहा था कि जो सरकार व्यापार-उद्योग को बढ़ावा देगी उस राज्य को आगे बढ़ने से कोई नही रोक सकता। लगे हाथ उन्होंने गर्मियों के दिनों में जलसंकट को देखते हुए कहा व्यापारियों द्वारा बाहर आए लोगों के लिए जलसेवा की जानी चाहिए।

वहीं पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि पूरे प्रदेश में जब सहमति से पदाधिकारियों का चयन कर लिया गया है तो दो जिलों में भी चुनाव को त्याग देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि दर्पण टूट जाता है तो उसे जोड़ने के लिए कई उपाय हैं, वो जुड़ तो जाता लेकिन उसमें लकीर खींच जाती है। इसके अलावा रमेश बैस ने व्यापारी हितों व टैक्स के माध्यम से देश के आर्थिक विकास की भी बात कही।

Back to top button