क्राइम रिपोर्टदेश-विदेशबड़ी खबर
सौरभ चंद्राकर ने सट्टे के पैसे से खरीदा था बुर्ज खलीफा में अपार्टमेंट, दिल्ली और दुबई में 1700 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

NNH नई दिल्ली/ महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सौरभ चंद्राकर से जुड़ी करीब 1700 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच कर दिया है। ईडी ने सौरभ चंद्राकर की दुबई की 20 संपत्ति और दिल्ली की 2 संपत्ति अटैच की है।
महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर की जो संपत्तियां ED ने अटैच की उनकी कुल कीमत 1700 करोड़ रुपए आंकी गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रायपुर जोनल ऑफिस ने 25 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के यह तहत कार्रवाई की है।







