क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़
सीएम साय के OSD के घर चोरी, पुलिस कर रही है जांच

NNH सूरजपुर/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के OSD रवि मिश्रा के सुने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने चांदी के लक्ष्मी-गणेश मूर्ति और चांदी के 11 सिक्के समेत 40 हजार कैश पर हाथ साफ कर गए।
सीएम साय के OSD रवि मिश्रा के माता- पिता 2 दिन के लिए रायपुर गए थे तभी यह चोरी हुई है। पूरा मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 2A कॉलोनी का है। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मामले की जांच शुरू कर दी है।







