छत्तीसगढ़दिल्लीदेश/प्रदेशराजनीति

सीएम साय ने दिल्ली में की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात

NNH नई दिल्ली/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली प्रवास हैं। और उन्होंने ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।

इस दौरान सीएम साय ने गृहमंत्री अमित शाह को बस्तर में चल रहे माओवादी विरोधी अभियानों की सफलता और विकास कार्यों के प्रगति की जानकारी दी।

गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में माओवादी उन्मूलन की दिशा में निर्णायक बढ़त की सराहना की है। जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य शांति, सुरक्षा और समृद्धि के पथ पर तेजी से अग्रसर है। और मार्च 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद का समूल नाश होकर रहेगा।

Back to top button