सिंधी भाषा दिवस पर छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आज होगा भव्य सिंधी तम्बोला, कार्यक्रम में बरसेगा सोना
संत युधिष्ठिर लाल के दीप प्रज्जवल से कार्यक्रम का होगा शुभारंभ

NNH रायपुर/ सिंधी भाषा दिवस पर समाज में खुशियां-पर्व मनाने प्रतिवर्ष अनूठे आयोजन करता रहा है। इस वर्ष महिला अध्यक्ष भावना कुकरेजा एवं कार्यकारी अध्यक्ष राशि बलवानी के अथक प्रयासों से देश विदेश में 2000 से अधिक आयोजन करने के बाद गुजरात के “ले अंतानी” के साथ सिंधी तम्बोला का भव्य आयोजन “बरसेगा सोना” की थीम पर किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आज रविवार 12अप्रेल को संध्या 6 बजे होटल वुड कैस्टल- मैग्नेटो माल में रखा गया है।
कार्यक्रम संयोजिका राशि बलवानी के नेतृत्व में तम्बोला विजेताओं को प्रथम पुरस्कार गोल्ड नेकलेस, द्वितीय गोल्ड इयर रिंग, तृतीय गोल्ड रिंग के अलावा 32″टीवी के साथ साथ 100से अधिक पुरस्कार प्रतिभागियों के बीच वितरित किये जाएंगे।
इस अवसर पर आशीर्वाद रूपी उपस्थिति संत युधिष्ठिर लाल,अमां मीरा देवी व सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति रहेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे महापंचायत के संस्थापक व पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, अध्यक्ष व पार्षद अमर गिदवानी, महामंत्री “कार्यक्रम के विशिष्ट प्रेरक जीतू बडवानी”, प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी, कोषाध्यक्ष सुदेश मंध्यान, महापंचायत के प्रभारी राजेश गुरनानी, युवा अध्यक्ष महेश आहूजा, चेयरमैन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष किशोर आहूजा, इंदर डोडवानी, राजेश वासवानी, गोविंद वाधवानी, राजा जेठानी, महिला विंग की अध्यक्ष भावना कुकरेजा आदि विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
इस कार्यक्रम के लिए समाज के युवाओं और महिलाओं में जो उत्साह देखने मिल रहा है, उससे कार्यक्रम में ऐतिहासिक उपस्थिति देखने मिलेगी। आयोजक महिला टीम के बताए अनुसार इस कार्यक्रम में केवल पासधारियों को ही प्रवेश मिलेगा। उक्ताशय की जानकारी महापंचायत के प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी ने दी।







