छत्तीसगढ़धर्म/अध्यात्मसामाजिक सरोकार

समाज सेवक मोनू आहूजा ने की “हर घर झूलेलाल अभियान” की शुरुआत

NNH रायपुर/ सिंधी समाज चेट्रीचंड्र पर परम्परागत रूप से अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल जी का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाता है, इस दिन भोग भंडारा, प्रसाद व शर्बत का वितरण के साथ शोभायात्रा निकाली जाती है। समाज इस अवसर अलग अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित करता है।

इसी कड़ी में समाज सेवक मोनू आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी हर घर झूलेलाल अभियान चलाया जाएगा, उन्होंने कहा 2024 से हमने संकल्प लेकर इस अभियान की शुरुआत की है।

मोनू आहूजा ने कहा कि इसके लिए किसी से भी कोई सहयोग राशि नही ली जाएगी, और इस वर्ष भी समाज के नागरिकों को भगवान श्री झूलेलाल जी के फोटोफ्रेम का निशुल्क वितरण किया जाएगा। मोनू आहूजा ने आगे कहा कि साल में एकबार चेट्रीचंड्र के अवसर पर हम सभी समाज के लोग अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना करते हैं, और भगवान झूलेलाल जी के फोटोफ्रेम वितरण का मुख्य उद्देश्य यह है कि समाज के सभी नागरिक अपने घर-दुकान के पूजा स्थल पर भगवान झूलेलाल जी की प्रतिमा स्थापित कर रोज उनकी पूजा अर्चना करें, और इसके साथ ही समाज की नई पीढ़ी भी अपनी सिंधु संस्कृति से जुड़े रहे। आराध्य देव भगवान झूलेलाल जी के फोटोफ्रेम का संतों से विमोचन कराया जाएगा, जिसके बाद हर घर झूलेलाल अभियान की शुरूआत जाएगी और फोटोफ्रेम का वितरण किया जाएगा। इसके लिए 9300106411 मोबाइल नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

मार्गदर्शक व सहयोगी के रूप में पूर्व मुखी सतराम दास बजाज, पूर्व पार्षद प्रेम बिरनानी, अनेश बजाज, NNH के सम्पादक विजय जयसिंघानी, जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी, एडवोकेट विवेक तनवानी, पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत उपाध्यक्ष शंकर लाल वरनदानी, मुखी बालचंद असरानी, एडवोकेट अजय बालानी एडवोकेट अक्की जसूजा, एडवोकेट आकाश हिंदुजा, कन्हैया लाल रामानी, प्रकाश कुकरेजा, बलराम बलराम मंधानी, राजकुमार मंजर, सुरेश दासवानी, दिलीप बजाज, अशोक दुलानी, जय केसवानी गोलू ,चंदन पंजवानी व हर घर झूलेलाल अभियान में शामिल रहेंगे।

Back to top button