अंतरराष्ट्रीयकारोबारखास खबर

सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल, ईरान-यूएस के बीच सीजफायर की खबर के बाद आई है तेजी

NNH-Gold-Silver Price/ वैश्विक तनाव में राहत मिलते ही सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। ईरान-यूएस के बीच सीजफायर की खबर के बाद ही कीमती घातुओं में तूफानी उछाल आया है। इस खबर के बाद निवेशकों ने भी भरोसा बढ़ने पर कीमती धातुओं की ओर रुख किया है। जिसका असर ये हुआ कि एक ही दिन में चांदी में करीब 12000 की तेजी देखने को मिली। तो वहीं सोना भी तेजी से चमक उठा है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर आज सोने-चांदी में तेजी देखने को मिली। सोने की कीमत में ₹3,173 तक की बढ़त देखने को मिली। जिससे आज सोना ₹1,48,733 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा।

चांदी के भाव में भी तेजी आई है, चांदी ने ₹11,924 की बड़ी छलांग लगाई है। जिसके बाद इसका भाव ₹2,31,348 प्रति किलोग्राम चल रहा है। ये उछाल बाजार में अचानक कीमती घातुओं की खरीदारी की तरफ इशारा है। निवेशक गोल्ड-सिल्वर में इनवेस्ट कर रहे हैं। यह उछाल बताता है कि बाजार में अचानक खरीदारी बढ़ी है और निवेशकों का ट्रेंड फिर से गोल्ड-सिल्वर की तरफ हुआ है।

ये उछाल सिर्फ घरेलू बाजार ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। ग्लोबल मार्केट में गोल्ड करीब 2.3% बढ़कर $4,811.66 प्रति औंस में कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि सीजफायर की खबर के बाद बाजार में अनिश्चितता कम हुई है। जिससे निवेशक सोने-चांदी को चुन रहे हैं।

Back to top button