ऑटो एक्सपो में लाइफ टाइम रोड टैक्स में मिलेगी 50% की बड़ी छूट
कैबिनेट बैठक में लिया गया निर्णय

NNH रायपुर/ अगर आप कोई वाहन लेना चाहते हैं तो तोड़ा रुक जाइये, क्योंकि ये खबर उन लोगों के लिए है, जो कोई वाहन खरीदने की सोच रहे हैं। क्योंकि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की मंत्रिपरिषद ने 31 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 20 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित 9वें ऑटो एक्सपो के दौरान बिकने वाले वाहनों पर लाइफ टाइम रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह छूट एक्सपो में वाहन बिक्री के बाद पंजीकरण के समय लागू होगी, जिससे मोटरयान (रोड टैक्स) कर में एकमुश्त 50 प्रतिशत की राहत मिलेगी। पूरे प्रदेश के वाहन विक्रेताओं को इसका लाभ मिलेगा, इस संबंध में निर्देशित किया गया है।
राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 20 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित 9वें ऑटो एक्सपो के दौरान बिकने वाले वाहनों पर लाइफ टाइम रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
यह छूट ऑटो एक्सपो में वाहन बिक्री के बाद पंजीकरण के समय लागू होगी, जिससे मोटरयान कर में एकमुश्त 50 प्रतिशत की राहत मिलेगी। पूरे प्रदेश के वाहन विक्रेताओं के साथ साथ खरीदारों को भी इसका लाभ मिलेगा, इस संबंध में निर्देशित किया गया है।







