वेनेजुएला में सिर्फ तेल ही नही बल्कि सोने और दुर्लभ खनिजों का बड़ा भंडार भी है, जिसपर टिकी हुई हैं ट्रंप की नज़रें

NNH-US Vs Venezuela/ अमेरिका के द्वारा वेनेजुएला में चलाए गए सैन्य अभियान और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो व उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर से दुनिया में तनाव बढ़ाने का काम किया है। निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर अमेरिका ने वेनेजुएला के ऑयल सेक्टर में प्रत्यक्ष हस्तक्षेप के बयान देकर वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल मचा दी है। लेकिन क्या डोनाल्ड ट्रंप की नज़र सिर्फ तेल के खेल में ही है, या फिर वेनेजुएला में और भी ऐसे खजाने हैं…? तो तेल के भंडार पर ही नहीं, बल्कि वेनेजुएला सोने और दुर्लभ खनिजों के भंडार पर भी वेनेजुएला बैठा हुआ है।
वेनेजुएला में सिर्फ कच्चे तेल ही नहीं, बल्कि सोने और दुर्लभ खनिजों का भी बड़ा खजाना है। अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजरें वेनेजुएला के तेल के साथ-साथ सोने और रेयर अर्थ मेटल्स पर भी टिकी हुई हैं। वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा तेल भंडार है, जबकि दक्षिणी पहाड़ी इलाकों में हजारों टन सोना दबा हुआ बताया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार इन खनिज संसाधनों की कीमत खरबों डॉलर में आंकी जा रही है।
वेनेजुएला में तेल ही नहीं बल्कि अन्य खनिज के बड़े भंडार हैं। जहां आदर्श माने जाने वाले जलोढ़ गोल्ड माइनिंग, और बड़ी मात्रा में सोने का भंडार भी शामिल हैं। तो वहीं वेनेजुएला के दक्षिणी क्षेत्रों के जंगलों, जंगल से ढके मैदान और पहाड़ियों में अपार खनिज संपदा भी परिपूर्ण हैं।







