दिल्लीदेश/प्रदेश

22 राज्यों में एआईआर का ऐलान, चुनाव आयोग बोला, अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया

NNH नई दिल्ली/ चुनाव आयोग ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के सचिव पवन दीवान ने इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को लेटर लिखकर एसआईआर से जुड़ी तैयारी का काम जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा है।

चुनाव आयोग ने लेटर में बताया कि दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक सहित शेष 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने पहले फेज में बिहार में एसआईआर करवाया था। दूसरे फेज के तहत 12 राज्यों में एसआईआर जारी है।

Back to top button