गुरु घासीदास वार्ड के भाजपा प्रत्याशी महेश ध्रुव ने वोट देने की अपील के साथ कहा भाजपा ही शहर और वार्ड का विकास करेगी

NNH रायपुर/ गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक 48 के भाजपा प्रत्याशी महेश ध्रुव को भारी जन समर्थन मिल रहा है। महेश ध्रुव ने अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड के गोकुल रेसीडेंसी में जनसम्पर्क किया। इसके अलावा तेलीबांधा, काशीराम नगर, चंद्राकर मोहल्ला सहित पूरे वार्ड का भ्रमण किया।
इस दौरान महेश ध्रुव ने ने लोगों से कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य और रायपुर का विकास भाजपा सरकार ने ही किया है, और अब अपने वार्ड के विकास के लिए आप सभी भाजपा को ही चुने।क्योंकि भाजपा ही शहर और वार्ड का विकास करेगी। महेश ने बताया कि मोदी सरकार की आयुष्मान योजना से लोगों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज मिल रहा है, गरीबों को मुफ्त अनाज के साथ और भी बहुत सारी जन कल्याणकारी योजनाओं ने लोगों का जीवन आसान बनाया है।
प्रधानमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत मिशन के तहत स्वच्छ पेयजल के लिए हर घर में पाइप लाइन बिछा दिया गया है, अब आम नागरिकों को पीने के लिए शुद्ध जल मिल रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने भी जो वादे किए थे वो एक साल में पूरे किए हैं। उन्होंने कहा आपका एक वोट हमारे वार्ड की दिशा और दशा तय करेगा, इसलिए विकास और सुशासन के लिए भाजपा को ही अपना बहुमूल्य वोट दें।







