सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड के भाजपा प्रत्याशी प्रदीप वर्मा को जीत दिलाने की अपील

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम के शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड क्रमांक 33 के भाजपा प्रत्याशी प्रदीप वर्मा को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। प्रदीप वर्मा वार्ड के मौलीपारा, आंनद नगर, आंनद विहार, ताज चौक, साहू पारा, धीवर पारा, सतनामी पारा, अवंति विहार, कविता नगर, गीतांजलि नगर सहित सभी मोहल्लों, कॉलोनियों, बस्तियों के व अन्य क्षेत्रों का भ्रमण और सघन जनसम्पर्क कर रहे हैं। प्रदीप वर्मा के पक्ष में पूर्व मंत्री व सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तेलीबांधा में रोड शो किया। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने लोगों से कमल फूल पर वोट डालकर शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड से प्रदीप वर्मा को जीत दिलाने की अपील की।

जनसम्पर्क के दौरान प्रदीप वर्मा ने लोगों से कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य हमने बनाया है और हम ही विकास करेंगे। रायपुर का विकास भी भाजपा सरकार ने ही किया है, और अब अपने वार्ड के विकास के लिए आप सभी भाजपा को ही चुने। मोदी सरकार की आयुष्मान योजना से लोगों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज मिल रहा है, गरीबों को मुफ्त अनाज के साथ और भी बहुत सारी जन कल्याणकारी योजनाओं ने लोगों का जीवन आसान बनाया है।
प्रधानमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत मिशन के तहत स्वच्छ पेयजल के लिए हर घर में पाइप लाइन बिछा दिया गया है, अब आम नागरिकों को पीने के लिए शुद्ध जल मिल रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने भी जो वादे किए थे वो एक साल में पूरे किए हैं। उन्होंने कहा आपका एक वोट हमारे वार्ड की दिशा और दशा तय करेगा, इसलिए विकास और सुशासन के लिए भाजपा को ही अपना बहुमूल्य वोट दें।







