छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की सुनामी, सभी दस के दस नगर निगम हुआ भाजपामय, अधिकांश नगर पालिका और नगर पंचायतों में भाजपा की बड़ी जीत

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव 2025 में 10 के 10 नगर निगम में भाजपा का कब्जा हो गया है। आज सुबह जब मतगणना शुरू हुई तब से ही सभी नगर निगमों भाजपा बढ़त बनाए हुए थी।
परिणाम लगभग आ चुके हैं और रायपुर नगर निगम में भाजपा की मीनल चौबे ने डेढ़ लाख से भी अधिक वोटों से जीत हासिल किया है। जगदलपुर में संजय पांडे, धमतरी में जगदीश रामु रोहरा, बिलासपुर से पूजा विधानी, राजनांदगांव में मधुसूदन यादव, दुर्ग से अल्का बाघमार, कोरबा से संजू देवी, अम्बिकापुर से मंजूषा भगत, रायगढ़ से जीववर्धन चौहान, चिरमिरी से राम नरेश राय सहित राज्य के सभी नगर निगम में भाजपा जीत चुकी है। एक तरह राज्य के नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की सुनामी चली जिसमें भाजपा के अधिकतर उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
इसके अलावा भाटापारा नगर पालिका में अश्विनी शर्मा कांग्रेस के सतीश अग्रवाल से जीत चुके हैं। अश्विनी भाजयुमो के जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी रह चुके हैं। प्रदेश के अन्य नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में भी भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के क्षेत्र कुनकुरी नगर पंचायत में भाजपा की हार हुई है।
रायपुर नगर निगम:
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – दीप्ति दुबे
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मीनल चौबे
रिजल्ट – 153290 वोट से भाजपा की जीत।
दुर्ग नगर निगम:
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रेमलता साहू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – अल्का बाघमार
रिजल्ट – 67 हजार वोट से भाजपा की जीत।
कोरबा नगर निगम:
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – उषा तिवारी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजू देवी
रिजल्ट – 52,000 वोट से भाजपा की जीत।
अंबिकापुर नगर निगम:
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत
रिजल्ट – 11,063 वोट से भाजपा की जीत
बिलासपुर नगर निगम:
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रमोद नायक
भाजपा महापौर प्रत्याशी – पूजा विधानी
रिजल्ट – 66,179 वोट से भाजपा की जीत।
राजनांदगांव नगर निगम:
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव
रिजल्ट – 41 हजार से अधिक मतों से भाजपा की जीत।
रायगढ़ नगर निगम:
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान
रिजल्ट – 34365 वोट से भाजपा की जीत।
जगदलपुर नगर निगम:
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडेय
रिजल्ट – 8772 वोट से भाजपा की जीत।
चिरमिरी नगर निगम:
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय
रिजल्ट – 4000 वोट से भाजपा की जीत।
धमतरी नगर निगम:
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा
रिजल्ट – 34085 वोट से भाजपा की जीत।







