छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025

मतगणना के शुरुआती रूझानों में प्रदेश के सभी नगर निगमों में बीजेपी आगे, अम्बिकापुर में कांग्रेस आगे

मुख्यमंत्री के क्षेत्र कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस की जीत

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना चल रही है, और मतगणना के शुरुआती रुझानों में प्रदेश के सभी नगर निगमों में बीजेपी आगे चल रही है। तो वहीं नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के भी इसी तरह के रुझान सामने आ रहे हैं, जहां बीजेपी बढ़त बनाए हुए हैं।

लेकिन अम्बिकापुर नगर निगम में कांग्रेस के डॉ अजय तिर्की बीजेपी की मंजूषा भगत से आगे चल रहे हैं। और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गढ़ कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस जीत चुकी है।

Back to top button