
NNH रायपुर/ जय व्यापार पैनल के जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आज महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर जय व्यापार पैनल के प्रदेश चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर दिया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान शिव की आराधना के साथ हुआ, जिसके बाद वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं एवं पैनल के संरक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर मुख्य चुनाव कार्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने व्यापारिक विकास, संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की।
इस दौरान जय व्यापार पैनल के अधिकृत प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमर पारवानी ने अपने उद्द्बोधन कहा कि, जय व्यापार पैनल के सभी प्रत्याशियों को प्रदेश में भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए कमर कसकर तैयार हो जाएं। इस चुनावी दंगल में चेम्बर के सभी इकाईयों में सिर्फ जय व्यापार पैनल का कब्जा होना चाहिए। जय व्यापार पैनल प्रदेश के सभी व्यापारी बन्धुओं से अपील करती है कि अपना बहुमूल्य मत सिर्फ जय व्यापार पैनल को ही मतदान करें। इसी कड़ी में आज लक्ष्मी नारायण लाहोटी जय व्यापार पैनल में शामिल हुए। जय व्यापार पैनल के वरिष्ठजनों ने उनका स्वागत किया। समारोह में पैनल के वरिष्ठ सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, व्यापार को सरल और सुगम बनाने के लिए किए जा रहे। प्रदेश भर से आए व्यापारिक प्रतिनिधियों ने जय व्यापार पैनल की कार्यशैली की सराहना की और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अपने समर्थन की घोषणा की।

जय व्यापार पैनल के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर पैनल के संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य आसुदामल वाधवानी, ईश्वरचंद अग्रवाल, महेंद्र कुमार धाडीवाल, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, रामजी पटेल, चतुर भुज अग्रवाल, रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व पार्षद सुभाष तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे। जय व्यापार पैनल से प्रदेश अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी अमर पारवानी, प्रदेश महामंत्री पद के प्रत्याशी अजय भसीन एंव प्रदेश कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी उत्तम गोलछा एवं रायपुर शहर के व्यापारिंक संगठनों सहित प्रदेश के सभी इकाई एवं व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
एक तरफ जय व्यापार पैनल के प्रमुख पदों के लिए प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं, और आज महाशिवरात्रि पर्व के दिन चुनाव कार्यालय का भी उद्घाटन कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व वाले व्यापारी एकता पैनल से अबतक प्रत्याशी तक घोषित नही किए गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके पैनल में सुंदरानी के जो समर्थक इसबार चेम्बर का चुनाव लड़ना चाहते हैं, उनके नाम पर आम सहमति नही बन पा रही है, जिसको लेकर रायशुमारी जारी है, और इसलिए प्रत्याशी घोषित करने में देर हो रही है, तो चेम्बर में नए चेहरे सतीश थौरानी के नाम की भी चर्चा चल रही है। इसके अलावा मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी एकता पैनल में अध्यक्ष पद के लिए राधा किशन सुंदरानी के नाम पर सहमति बनाने की कोशिश तेज हो गई है। बता दें कि राधा किशन सुंदरानी श्रीचंद सुंदरानी के छोटे भाई हैं, और चेम्बर की राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं।







