देश/प्रदेशधर्म/अध्यात्म

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव, भंडारे के साथ ही ठंडाई का वितरण, निकली भोले की बारात

सुरेश्वर महादेव पीठ से निकली संत समाज, विश्व हिंदू परिषद की त्रिशूल यात्रा

NNH रायपुर/ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर में सुबह से ही लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई, वहीं शिवालयों में जलाभिषेक, और महारुद्राभिषेक किया। ॐ नमः शिवाय, महामृत्युजंय के जाप के साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारों और हर ओर हर हर महादेव की गूंज रही। जहां मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया था, वहीं शाम होते ही भांग प्रसादी, ठंडाई का वितरण किया गया, इसके पश्चात नगर-नगर में भोले की बारात निकाली गई, जिसमें भगवान भोलेनाथ के भक्त आस्था से जूझते हुए हर्षोल्लास के साथ यह सपन्न हुआ।

वहीं राजधानी रायपुर के शंकर नगर खम्हारडीह स्थित सुरेश्वर महादेव पीठ में भी बड़ा आयोजन किया गया था, जहां से संत समाज व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा कचना रोड़ पर सुरेश्वर महादेव चौक पर 20 फिट ऊंचा त्रिशूल लगाया गया।
विश्व हिंदू परिषद रायपुर महानगर जिला मंत्री बंटी कटरे ने बताया महाशिवरात्रि के पावन पर्व संत समाज व बजरंग दल के सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा त्रिशूल यात्रा निकाली गई, यात्रा श्री राम मंदिर वी आई पी रोड़ होते हुए शहर के मुख्य मार्ग होते हुए, सुरेश्वर महापीठ मंदिर शंकर नगर खमारडी चौक मे सम्पन्न हुई। सुरेश्वर महादेव पीठ के संस्थापक एवं संत महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज ने त्रिशूल की मंत्र उपचार के साथ पूजा अर्चना की व विधिवत चौक में त्रिशूल की संत समाज व हिंदू समाज व बजरंगियों द्वारा स्थापना की गई, त्रिशूल यात्रा की चौक चौराहे पर शिव भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा की गई, बजरंगियों के हाथो मे त्रिशूल और भगवा ध्वज था जो शोभायात्रा को भव्य बना दिया, इस कार्यक्रम में जूनियर योगी राजेश चोपड़ा, विश्व हिंदू परिषद के महानगर जिला मंत्री बंटी कटरे, उपाध्यक्ष विजय छत्री, योगेश सैनी, बजरंग दल संयोजक विजेंद्र वर्मा, महापौर मीनल चौबे, ने त्रिशूल पूजन करके त्रिशूल की प्राण प्रतिष्ठा की और स्थापना की। कार्यक्रम में किशोर पटले, रवि देवांगन, यशवत साहू, भुसन साहू, उत्तम वर्मा, रुपेश रंगडालें, कुंदन सिंह, ज्ञानेश त्रिपाठी कायम सिंह भगत सूर्य वर्मा व सैकड़ो बजरंगदल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button