छत्तीसगढ़साहित्य

छत्तीसगढ़ में पहली दफा “कोसल पुत्री पुस्तक विमोचन एवं महिला सम्मान समारोह” का आयोजन

NNH रायपुर/ जय जोहार साहित्य एवं संस्कृति संस्थान एवं वैभव प्रकाशन रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में 14 अप्रैल को एक अनूठे पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती कौशल्या देवी साय, अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीनल चौबे महापौर रायपुर, विशिष्ट अतिथि डॉ अभिलाषा बेहार सचिव राजभाषा आयोग, डॉ रश्मि लता मिश्रा वरिष्ठ साहित्यकार बिलासपुर, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शशांक शर्मा अध्यक्ष साहित्य अकादमी केरेगें। संस्था की अध्यक्ष डॉ सीमा निगम ने जानकारी देते हुए बताया  छत्तीसगढ़ में इस तरह का आयोजन पहली बार हो रहा है। छत्तीसगढ़ की विशिष्ट महिला प्रतिभाओं पर आधारित कोसलपुत्री नामक पुस्तक दो भागों में प्रकाशित की गई है इसके संपादक डॉ सीमा निगम, डॉ तृषा शर्मा है जिसे छत्तीसगढ़ के ही महिला रचनाकारों ने रिसर्च कर आलेख के रूप में तैयार किया है। जिन महिलाओं के बारे में पुस्तक में वर्णन है उन महिलाओं को भी कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही 108 महिला रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा । कार्यक्रम में प्रीति मिश्रा की पुस्तक आस्था 101 कहानी का भी विमोचन किया जाएगा। साथ ही कहानीगढ़ छत्तीसगढ़ नामक सांझा संग्रह संपादक डॉ सीमा अवस्थी मिनी का भी विमोचन किया जाएगा।
कार्यक्रम में पूरे छत्तीसगढ़ से महिला साहित्यकारों की उपस्थिति छत्तीसगढ़ के साहित्यिक परिदृश्य में एक नया रंग भरने वाला साबित होगा।

Back to top button