छत्तीसगढ़देश/प्रदेशराजनीतिसामाजिक सरोकार

विष्णुदेव साय ने सीएम हाउस में डॉ.अंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

भाजपा ने राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में मनाया डॉ.अम्बेडकर जयंती

NNH रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में संविधान निर्माता, समाज सुधारक, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

जगदलपुर के लाल बाग मैदान एवं तिरंगा चौक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सादर नमन किया।

भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भारत रत्न डॉ. अंबेडकर जी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला और संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इसके उपरांत डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल (मेकाहारा) में फल वितरण का कार्यक्रम भी किया। जहां रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर सादर नमन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Back to top button