
NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनावी बिगुल बज चुका है। जय व्यापार और व्यापारी एकता पैनल ने प्रमुख पदों के लिए अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
जय व्यापार पैनल के समर्थक, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश सचिव रितेश वाधवा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अमर पारवानी सदैव तत्पर रहते हैं। इसलिए पारवानी के नेतृत्व में जय व्यापार पैनल को प्रदेशभर के व्यापारी खुलकर अपना समर्थन दे रहे हैं। रितेश वाधवा ने भी जय व्यापार को अपना खुला समर्थन करते हुए कहा कि अमर पारवानी के नेतृत्व में जय व्यापार पैनल पुनः शानदार जीत होगी।







