छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने दी बधाई
समाज के जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में प्रदेश सचिव अमर चंदनानी ने आग्रह किया कि समाज के संत महापुरुषों की प्रतिमा करें स्थापित

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के द्वारा राजधानी रायपुर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, जहां समाज के चुने हुए जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। विभिन्न पार्टियों से पूरे प्रदेश से दो महापौर एक नगर पालिका अध्यक्ष लगभग 40 पार्षद 2 जनपद सदस्य स्थानीय चुनावों में निर्वाचित हुए हैं। धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा, बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा अशोक विधानी, चक्करभाटा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम विजय शर्मा, पार्षदों में राकेश चंदवानी, विजय धामेचा, राजेश कोटवानी, मोतीराम गंगवानी, सतीश प्रेमचंदानी, श्रीमती किरण छाबड़िया सहित लगभग 40 पार्षद सम्मान समारोह में शामिल हुए उन सभी का पूरे प्रदेश से आए समाजजनों के सानिध्य में सम्मान किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने कहा कि समाज के लिए ये बहुत हर्ष और गर्व का विषय है कि प्रदेश में पहली बार बड़ी संख्या में समाज के जनप्रतिनिधि चुनकर आए हैं। दरयानी ने छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई दी है। वहीं प्रदेश सचिव अमर चंदनानी ने सभी चुने हुए जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि अपने अपने क्षेत्र में समाज के संत एवं महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करें, एवं उनके नाम से सामुदायिक भवन, स्कूलों का भी निर्माण करें, ताकि समाज की नई पीढ़ी को उनके बारे में जानकारी मिल सके।

कार्यक्रम में साधु समाज से बाबा मुरलीधर उदासी संरक्षक अमर परवानी, कार्यक्रम प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, भारतीय सिंधू सभा के अध्यक्ष लंधाराम नैनवानी, महासचिव बलराम आहूजा, भरत बजाज, रमेश मिरघानी, कैलाश बालानी, सुभाष बजाज, तनेश आहूजा,सतीश छूगानी, भावना कुकरेजा, डिम्पल शर्मा, अनूप मसंद, अनेशबजाज, किशोर आहूजा, प्रहलाद शादीजा, गौरव मंधानी, अजीत मोटवानी, विकास रूपरेला, अनिल लाहौरी, मनीष पंजवानी, रतन वर्ल्यानी, अमर चंदनानी, रितेश वाधवा, महेश चंदवानी, मुखी अच्चूमल गावरी, अर्जुनदास ओचवानी, सुधीर रामानी, मुरलीधर केवलानी, रितेश वाधवा, राजा संतवानी, सुरेंद्र जेसरानी सहित पूरे प्रदेश से सभी पदाधिकारी और समाज के लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।







