छत्तीसगढ़जन-सरोकार

जनता को पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की नैतिक जिम्मेदारी है, इसके लिए हैं हम संकल्पबद्ध – मीनल चौबे

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों की बैठक लेकर शहर में पेयजल की समुचित और सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये सभी जरूरी उपायों को प्राथमिकता से कियान्वित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान मीनल चौबे ने कहा कि नागरिकों की भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने शहर के बीएसयूपी (BSUP), प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की कॉलोनियों और अन्य निगम परिसरों में खुले सैप्टिक टैंक और सम्पवेल के मेनहोल को अगले जल्द से जल्द पूरी तरह ढंकने के आदेश दिए हैं, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

इसके साथ ही चारों विधानसभा में अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त कर विधायकों और पार्षदों की बताई समस्याओं को जोन अधिकारियों के संज्ञान में लाकर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में जल कार्य विभाग के एमआईसी सदस्य संतोष साहू भी उपस्थित थे।

Back to top button