छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार
सिंधी भाषा दिवस के उपलक्ष्य में 20 अप्रैल को समाज की विभूतियों का किया जाएगा सम्मान

NNH रायपुर/ सिंधी भाषा दिवस के उपलक्ष्य में 20 अप्रैल को मैग्नेटो मॉल रायपुर में सिंधी समाज की विभूतियों का सम्मान किया जाएगा, इसके साथ ही एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम धमतरी के महापौर जगदीश रामु रोहरा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम संयोजक व भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने समाज के इस गरिमामयी सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की समाजजनों से अपील की है।







