खबरों की खबरदेश/प्रदेश

दुष्कर्म के आरोपी पूर्व पार्षद की पेशी के दौरान वकीलों ने की जमकर पिटाई

NNH जयपुर/ अजमेर के बहुचर्चित रेप और ब्लैकमेलिंग कांड में गिरफ्तार आरोपी पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी की सोमवार को अदालत में पेशी के दौरान वकीलों ने जमकर पिटाई कर दी। जैसे ही पुलिस आरोपी को कोर्ट से बाहर लेकर आई, वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

अजमेर जिले के बिजयनगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जिसमें पांच नाबालिग हिंदू लड़कियों के साथ ब्लैकमेलिंग और रेप किया गया था। आरोपी हकीम कुरैशी और उसके साथियों ने लड़कियों को अपने जाल में फंसाया, उनका शोषण किया और फिर ब्लैकमेल करने लगे। पीड़िताओं के परिवार वालों ने 16 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह एक संगठित गिरोह है, जो नाबालिग लड़कियों को फंसाकर उनका शारीरिक शोषण और ब्लैकमेल करता था।

Back to top button