छत्तीसगढ़राजनीति

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने की मांग को लेकर एनएचएआई दफ्तर में कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

NNH रायपुर/ AICC के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कुम्हारी टोल प्लाजा के खिलाफ एनएचएआई के दफ्तर में विरोध प्रदर्शन किया। विकास उपाध्याय ने कहा कि कुम्हारी टोल प्लाजा अपनी समयावधि पूरी कर चुका है, फिर भी यहां जनता से अवैध वसूली जारी है। उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में यह लूट बदस्तूर जारी है, जबकि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी खुद सदन में कह चुके हैं कि टोल नाके जल्द बंद होंगे।

विकास उपाध्याय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता पहले ही बेवजह के टैक्स से त्रस्त है, और अब 1 अप्रैल से टोल दरों में बढ़ोतरी कर उनकी जेब पर और बोझ डाला जा रहा है। मैं साफ कहना चाहता हूं—कुम्हारी टोल प्लाजा बंद करो! अगर भाजपा सरकार इसे बंद नहीं करती, तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन करेगी और सड़कों पर उतरेगी।

Back to top button