भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ता पर लगाया अवैध वसूली का आरोप, कार्यकर्ता ने भेजा मानहानि का नोटिस

NNH भिलाई/ भाजपा कार्यकर्ता जयप्रकाश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि विगत दिनों भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने मेरे ऊपर बेबुनियाद अनेक तरह के आरोप लगाएं थे। जिसमें उनको भाजपा में नहीं होना और अवैध वसूली की बातें प्रेस वार्ता में कही थी। जिस पर भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काऊंसिल के प्रदेश महामंत्री जय प्रकाश यादव ने भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन को मानहानि नोटिस भेजा है।

जयप्रकाश यादव पुरुषोत्तम देवांगन
जयप्रकाश ने नोटिस में पुरुषोत्तम देवांगन से माफी की मांग की है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जायेगी। यादव ने बताया है कि नोटिस में उल्लेख है कि मेरे पक्षकार जय प्रकाश यादव ने 30/10/2023 को विधानसभा चुनाव लड़ने के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के जिला भाजपा मंत्री, जिला मीडिया विभाग प्रभारी, जिला संयोजक-बूथ सशक्तिकरण अभियान,प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट भाजपा के पद से तत्कालीन जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया को इस्तीफा दे दिया था और विधानसभा चुनाव वैशाली नगर सीट से नामांकन फ़ार्म भर दिया था। चुनाव संपन्न होने के उपरांत मेरे पक्षकार ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लोकसभा चुनाव 2024 में जी तोड़ मेहनत दुर्ग एव कोरबा लोकसभा दोनों ही सीटो पर की। सैंकड़ों कांग्रेसियों को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन भी दिलवाया था और यादव समाज सहित अन्य संगठनों का भी समर्थन भाजपा के पक्ष में करवाया था भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान की भी सारी औपचारिकताए ऑनलाइन एवं दस्तावेजी पूरी की थी। इस प्रकार मेरा पक्षकार भाजपा विरोधी गतिविधियों से दूर रहा हैं। मेरे पक्षकार द्वारा कभी कोई अवैध वसूली नहीं की गई है, और मेरे पक्षकार के विरुद्ध कोई भी आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं है मेरा पक्षकार स्वच्छ छवि एवं लोकप्रिय राजनीतिज्ञ/जन प्रतिनिधि है पूर्व में नगर पालिक निगम भिलाई में निर्वाचित पार्षद भी रहा है। वर्तमान में भी भाजपा के पक्ष में मेरा पक्षकार 24*7 पूरे प्राण पंथ एवं पूर्ण मनोयोग से अनुशासित रहते हुए काम कर रहा है। निकट भविष्य में भिलाई नगर निगम सीट OBC (महिला/पुरुष) आरक्षित हुआ है, जिसके कारण राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण क्रमांक 1,2,3 द्वारा निराधार आरोप लगाया गया हैं।






