छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार
सुशासन तिहार पर पार्षद अमर गिदवानी ने महाराजा दाहिर सेन की प्रतिमा स्थापित करने दी सहमति, समाजजनों ने व्यक्त किया आभार

NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 अप्रैल पार्टी के स्थापना दिवस से सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में समाज सेवक अमर चंदनानी के निवेदन पर आज पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड के पार्षद एवं रायपुर नगर निगम में संस्कृति, पर्यटन के एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी कटोरा तालाब क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां पर महाराजा दाहिर सेन की प्रतिमा लगाने की मांग की गई, जिसपर पार्षद अमर गिदवानी ने पूर्व पार्षद स्वर्गीय गोपी चंदनानी के घर के ही सामने महाराजा दाहिर सेन की प्रतिमा स्थापित करने की मौके पर ही तत्काल सहमति प्रदान की है।
इस दौरान मनोहर चंदनानी, अमर चंदनानी, संतु सुंदरानी मौजूद थे, और उन्होंने एमआईसी सदस्य व पार्षद अमर गिदवानी को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया है।







