बड़ी खबरमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत

NNH मुम्बई/ महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार सुबह 8.45 बजे  बारामती में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का प्लेन क्रैश हो गया। जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की जान गई है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे। वहां लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। थोड़ी देर पहले 6 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी।

अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में 4 सभाओं को संबोधित करने जा रहे थे। शरद पवार और सुप्रिया सुले दिल्ली में थे। हादसे की जानकारी मिलते ही वे पूरे परिवार के साथ बारामती के लिए निकल गए हैं। परिवार के बाकी लोग उनके मुंबई आवास के लिए रवाना हो गए हैं।

Back to top button