छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025

रायपुर के पं. भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 से बीजेपी ने दिया अमर गिदवानी को मौका

गिदवानी ने कहा हमारी जीत होगी, संतजनों से लिया आशीर्वाद, आज भरेंगे नामांकन

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम के अंतर्गत पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 से भारतीय जनता पार्टी ने समाज सेवक अमर गिदवानी को टिकट दिया है। अमर गोदड़ीवाला धाम धार्मिक संस्था के अनुयायी हैं, जिसके माध्यम से समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं। इसके अलावा राजनीति में वर्षों से सक्रिय अमर वर्तमान में छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत के अध्यक्ष हैं, और रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नजदीकी हैं।

टिकट मिलने के बाद अमर गिदवानी ने गोदड़ी धाम जाकर मीरा अम्मा व संतजनों का आशीर्वाद लिया, और कहा कि मुझ जैसे कार्यकर्ता पर भाजपा ने अपना विश्वास जताया है, उसके लिए मैं पार्टी को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। उन्होंने बताया कि वार्ड की जनता से मेरा पुराना नाता है, और मैं इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हूँ, जनता का आशीर्वाद मुझे मिलेगा, और हमारी जीत होगी। भगवती चरण शुक्ल वार्ड के भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी आज अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करेंगे।

Back to top button