रायपुर के 70 वार्ड से भाजपा प्रत्याशी के नाम घोषित, दिग्गज पार्षद मृत्युंजय दुबे की टिकट कटी, अनुराग पांडेय, तुषार चोपड़ा जैसे कई युवा कार्यकर्ताओं को इसबार भी पार्टी ने किया निराश
भाजपा ने संतुलन बनाने के लिए मुरली शर्मा और श्यामसुंदर अग्रवाल जैसे कुछ वरिष्ठ नेताओं को दिया है टिकट

NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों के अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 70 वार्डों के जिन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है, उनमे कई के नाम तय माने जा रहे थे, तो बहुत से नाम चौंकाने वाले हैं।

दिग्गज छात्र नेता और जो लम्बे समय से पार्षद रहे मृत्युंजय दुबे को भी टिकट मिली है। इसके अलावा महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड से भी बहुत ही वरिष्ठ कार्यकर्ता अनुराग पांडेय को इसबार भी उन्हें पार्टी मौका नही दिया, जबकि वे आश्वस्त थे। वहीं हेमू कालानी वार्ड से भाजपा के युवा नेता तुषार चोपड़ा की टिकट फाइनल मानी जा रही थी, जब सूची जारी हुई तो उसमे तुषार के बदले कृतिका जैन का नाम फाइनल किया गया है।

अरविंद दीक्षित वार्ड से सचिन मेघानी को एक बार फिर से टिकट दिया गया है, मेघानी पिछली बार इस वार्ड से हार चुके हैं। सचिन को बीजेपी का सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष बनाया गया है, और पार्टी ने तय किया था कि किसी भी मंडल अध्यक्ष को टिकट नही दी जाएगी लेकिन सचिन मेघानी को पुनः टिकट दे दी गई है, जबकि जिला निर्वाचन आयोग ने उनको चुनाव लड़ने पांच वर्ष के लिए अपात्र घोषित किया था, सचिन ने भी उसके स्टे का भी दस्तावेज प्रस्तुत किया था। तो कई नेताओं की पत्नियों व उनके परिवार के सदस्यों को भी टिकट दिया गया है।

वहीं संतुलन बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने इसबार मुरली शर्मा और श्याम सुंदर अग्रवाल जैसे कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है।






