सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया पं.भगवती चरण शुक्ल वार्ड नम्बर 57 से भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम के पंडित भगवती चरण वार्ड नम्बर 57 के भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी के चुनाव कार्यालय का रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल में कहा दिल्ली में बीजेपी, छत्तीसगढ़ में बीजेपी, और नगर निगम में भी बीजेपी आने वाली है, और मेरा दावा है भगवती चरण वार्ड में भी कमल खिलेगा और अमर गिदवानी पार्षद बनेंगे। रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी ने अपने कहा कि बीजेपी नगर निगम में विकास करेगी और जनता से अपील है कि वार्ड में कमल खिलाए वहीं पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने कहा ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है और भगवती चरण शुक्ल वार्ड में कमल खिलाना है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश पंजवानी ने किया उद्घाटन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ, सुभाष तिवारी, मोहन एंटी, रामकृष्ण धीवर, सतीश थोरानी, हेमलता चंद्राकर, आशीष लुंकड़, राहुल चंदानी, तेजकुमार बजाज, डॉ एन डी गजवानी, अप्पू वाडिया, राजेश थौरानी, राजेश वासवानी, लक्ष्मीचंद गुलवानी, संजय जयसिंह, बबला होतवानी, कैलाश राजपूत, इंदर डोडवानी, सुशील केशवानी, सुशील सचदेव, सुनील शर्मा, पल्लवी पांडे मोनू आहूजा उपस्थित थे।
वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में में किया जनसम्पर्क
कार्यालय के शुभारंभ के बाद प्रत्याशी अमर गिदवानी ने भगवती चरण शुक्ल वार्ड के बूथ नम्बर 8/14/15/16 और सतबहिनी पारा, रावण पुतला, गोवर्धन चौक क्षेत्र में जनसंपर्क किया। जिसमें भाजपा की वरिष्ठ नेत्री पूर्व पार्षद हेमलता चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश पंजवानी, हमीद गुड्डू कुरैशी, मोनू आहूजा बूथ प्रभारी नारायण कुरे, ईश्वर दास नाग, इम्तियाज, तेजू बजाज उपस्थित थे।







