सुंदर नगर वार्ड के निवृतमान भाजपा पार्षद मृत्युंजय दुबे की टिकट को लेकर हो रही है लेट लतीफी

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम के पंडित सुंदरलाल शर्मा (सुंदर नगर) वार्ड के निवृतमान पार्षद मृत्युंजय दुबे इसबार वहां नही लड़ पाएंगे, क्योंकि उनका वार्ड महिला अनारक्षित हो गया है। अब उस वार्ड से भाजपा की महिला नेत्रियों ने मजबूती से दावेदारी पेश कर दी है। भाजपा रायपुर शहर जिला की उपाध्यक्ष मनीषा चंद्राकर का नाम सुंदर नगर वार्ड के लिए मजबूती से उभरकर सामने आया है। मनीषा लगातार संगठन के विभिन्न पदों पर रही हैं, इसबार महिला अनारक्षित होने के बाद उन्होंने सुंदर नगर वार्ड से दावेदारी पेश कर दी है। इसके अलावा सरिता आकाश दुबे ने भी इसी वार्ड से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। सरिता आकाश दुबे ने महापौर की टिकट के लिए भी दावेदारी पेश कर चुकी हैं, मेयर क़ी टिकट नही मिलने पर उन्होंने विकल्प के रूप में सुंदर नगर वार्ड से भी चुनाव लड़ने का मन बनाया है।
वहीं सुंदर नगर वार्ड के निवृतमान पार्षद मृत्युंजय दुबे अब आसपास के वार्डों से दावेदारी पेश कर दी है, दुबे अलग अलग वार्डों से चुनाव लड़ते आए हैं। मृत्युंजय जहां से पार्षद रहे हैं वो वार्ड महिला अनारक्षित होने के बाद अब उनके पड़ोसी वार्ड वामनराव लाखे (लाखे नगर) और महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड से भी लड़ने की बात कही जा रही है। और प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने सदर बाजार वार्ड से भी चुनाव लड़ने का मन बनाया है। कुल मिलाकर मृत्युंजय दुबे इनमें से किसी एक वार्ड से टिकट चाहते हैं, फिलहाल पार्टी ने भी उन्हें वैकल्पिक मार्ग निकालने का आश्वासन दे रखा है, जिसके चलते अन्य वार्डों की टिकटों की घोषणा में लेट लतीफी हो रही है।







