अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम

NNH नई दिल्ली/ देश में महंगाई का एक और बड़ा झटका आम लोगों को लगा है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब सीएनजी की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। शनिवार सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने तुरंत सीएनजी के दाम 1 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए हैं। इस कीमत बढ़ोतरी के बाद आम लोगों के बजट पर बुरा असर पड़ने की आशंका है।

हालिया बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब शुक्रवार को 80.09 प्रति किलोग्राम से बढ़कर 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। पिछले 10 दिनों के भीतर सीएनजी की कीमत में 4 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पश्चिम एशिया (मध्य-पूर्व) संकट और ईरान युद्ध का असर भारत की ईंधन आपूर्ति लाइन पर पड़ रहा है, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है। जिसके चलते दस दिन में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये और CNG 4 रुपये महंगा हो गया है।

Back to top button