अंतरराष्ट्रीयबड़ी खबर

फ़िल्म धुरंधर की तरह पुलवामा हमले के मास्टर माइंड को पाकिस्तान में अज्ञात शख्स ने मारी गोली, मौके पर ही ढेर

NNH अंतराष्ट्रीय/ पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान को पाकिस्तान में किसी अज्ञात शख्स ने गोली मार दी है। मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में आतंकी की मोके पर ही मौत हो गई है।

आतंकी हमजा बुरहान को पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में गोली मारी गई है। मुजफ्फराबाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का हिस्सा है। गौरतलब है कि, आतंकी हमजा बुरहान 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड में से एक था, और ये आतंकी पाकिस्तान में खुद को टीचर बताता था।

जिस तरह से सुपरहिट फिल्म धुरंधर में चुन चुन कर हत्याएं की जा रही थी, उसी तरह ही आतंकी हमजा बुरहान को मौत के घाट उतार दिया गया है, इस आतंकी की हत्या के बाद फ़िल्म धुरंधर की चर्चा हो रही है।

Back to top button