छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025
भाजपा ने बिलासपुर संभाग के प्रत्याशियों की सूची की जारी

NNH बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर संभाग के तीन जिलों में अपने प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है। इनमें बिलासपुर के रतनपुर, तखतपुर एवं बोदरी नगर पालिका में 15-15 पार्षद, बिल्हा, कोटा और मल्हार, नगर पंचायत में 15-15 पार्षद, रायगढ़ में किरोड़ीमल और घरघोड़ा नगर पंचायत में 15-15 पार्षद और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में गौरेला नगरपालिका, पेंड्रा नगरपालिका और मरवाही नगर पंचायत में अध्यक्ष। इसी तरह गौरेला और पेंड्रा नगर पालिका में 15-15 वार्डों और मरवाही नगर पंचायत के 15 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की गई है।







