
NNH रायपुर/ भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजय कोपुलवार ने ‘संकल्प’ बजट (समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड और पॉलिसी से परिणाम) थीम की सराहना की और कहा कि 1.72 लाख करोड़ का यह बजट छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा करेगा।

संजय कोपुलवार ने कहा कि 2026-27 का यह बजट छत्तीसगढ़ वासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब यह बजट ‘ज्ञान’ की प्रगति सुनिश्चित करते हुए राज्य को विकास की ‘गति’ प्रदान करने के ‘संकल्प’ को सिद्ध करेगा।






