समावेशी तरक़्क़ी, सेहत और नौजवानों के मुस्तकबिल का मुतवाज़िन बजट : अकबर अली
वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश छत्तीसगढ़ बजट 2026–27 अवाम की तरक़्क़ी और भरोसे का वसीक़ा

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा माली साल 2026–27 के लिए पेश 1.72 लाख करोड़ रुपए के बजट को भारतीय जनता पार्टी, जिला रायपुर के जिला उपाध्यक्ष अकबर अली ने अवाम की तरक़्क़ी, समाजी इंसाफ और मुस्तकबिल की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया मुतवाज़िन और दूरअंदेश बजट क़रार दिया है।
अकबर अली ने कहा कि वज़ीर-ए-आला श्री विष्णु देव साय की क़ियादत और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की पेशकश में यह बजट वज़ीर-ए-आज़म श्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” और विकसित भारत के ख़्वाब को ज़मीन पर उतारने वाला मज़बूत दस्तावेज़ है। इसमें ग़रीब, किसान, नौजवान, ख़वातीन, मज़दूर और आदिवासी तबक़ात — हर तबके के हितों का ख़ास ख़याल रखा गया है।

उन्होंने कहा कि सेहत के शोबे में रायपुर में 200 बिस्तरों के नए अस्पताल, मातृ-शिशु अस्पतालों की तामीर, 25 डायलिसिस सेंटर, 50 जन औषधि केंद्र और मेकाहारा रायपुर में एआई आधारित जदीद इलाज़ी सहूलतों का इंतज़ाम अवाम को सस्ती, आसान और बेहतर सेहत सेवाएं देने की अहम पहल है। 4 नए मेडिकल कॉलेज और 1 होम्योपैथिक कॉलेज क़ायम होने से तिब्बी तालीम और रोज़गार के नए मौक़े भी पैदा होंगे।
अकबर अली ने कहा कि तालीम, हुनर, नौजवानों की क़ाबिलियत और रोज़गार से जुड़े प्रावधान सूबे के नौजवानों को ख़ुदमुख्तार और क़ाबिल बनाने में अहम साबित होंगे। गांव, ग़रीब और किसान की मआशियत को मज़बूत करने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर, आवास, सड़क, पानी और खेती से जुड़े क़दम दूरगामी असर डालेंगे। उन्होंने कहा कि यह बजट सिर्फ़ रक़मों का हिसाब नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ को मज़बूत, खुशहाल, हमआहंग और मौक़ों से भरपूर रियासत बनाने का वाज़ेह रोडमैप है।
अकबर अली ने इस अवाम-दोस्त और दूरअंदेशी बजट के लिए वज़ीर-ए-आला विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं छत्तीसगढ़ हुकूमत का दिली शुक्रिया अदा किया।







