
NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार द्वारा बजट 2025-26 में पत्रकार सम्मान निधि 20 हजार करने के बाद पत्रकार नवीन देवांगन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि “पत्रकारों का जवानी क्या बुढापा भी आर्थिक स्थिति के चलते कष्टप्रद ही कटता है ऐसे में बचत के नाम पर इनके पास ढेला मिल जाए तो बहुत,जिस संस्था में जीवन खपा देते है बुढापे में वह खोज खबर कभी नहीं लेता, जियो या मरो उनकी बला से, ऐसे में सम्मान जनक ‘पत्रकार सम्मान राशि’ (अब लगभग 20 हजार ) करना OP Choudhary जी का बेहतरीन कदम माना जाना चाहिए, बता दे कि रमन सिंह के कार्यकाल में 5 हजार से इसकी शुरुआत हुई थी जिसे बढ़ा कर भूपेश बघेल ने 10 हजार किया था अब पुनः साय सरकार ने इसे डबल याने 20 हजार कर दिया है जो पत्रकार बिरादरी के लिए किसी वरदान से कम नहीं।”







