
NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कॉमर्स के चुनाव के लिए जय व्यापार पैनल और व्यापारी एकता पैनल ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अब व्यापारी नेताओं की बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। जय व्यापार पैनल ने चेंबर चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अमर पारवानी, महामंत्री के लिए अजय भसीन और कोषाध्यक्ष पद के लिए उत्तम गोलछा को पुनः अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश सचिव व समाज सेवक अमर चंदनानी ने चेम्बर अध्यक्ष पद के लिए अमर पारवानी सहित अन्य पदाधिकारियों के लिए चुनाव में अपना समर्थन देते हुए कहा है कि जय व्यापार पैनल छत्तीसगढ़ में व्यापारी वर्ग के हितों के लिए बहुत सक्रिय है और महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है, जिसके चलते प्रदेश के व्यापारियों ने चेंबर के वर्तमान अध्यक्ष अमर पारवानी पर पुनः अपना विश्वास जताया है, जिसका एक उदाहरण यह है कि उनके नेतृत्व में लगभग 11500 रिकॉर्ड नए सदस्य बने हैं। अमर चंदनानी ने आगे कहा कि अमर पारवानी के जय व्यापार पैनल ने सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा की है, जिस वजह से व्यापारी वर्ग एक बार फिर से जय व्यापार पैनल को जिताने का मन बना चुका है। अतः समाज सेवक अमर चंदनानी ने चैम्बर चुनाव में जय व्यापार पैनल के अध्यक्ष पद के लिए अमर पारवानी सहित सभी उम्मीदवारों को समर्थन देकर विजयी बनाने के लिए राज्य के व्यापारी वर्ग से अपील की है।







