छत्तीसगढ़राज-काजराजनीतिवित्त मंत्रालय
2026-27 के बजट में सारंगढ़ इंडोर स्टेडियम के नवीनीकरण के लिए बजट में राशि रखे जाने की पूरी उम्मीद: बेदराम जांगड़े

NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बेदराम जांगड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ का बजट 24 फरवरी को पेश किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी नए थीम और नए विजन के साथ बजट को पेश करेंगे।
बेदराम जांगड़े ने कहा कि यह बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों और सभी वर्गों को ध्यान रखकर ही विष्णुदेव साय सरकार का तीसरा बजट पेश किया जाएगा। इस बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर सरकार का विशेष फोकस रखने की उम्मीद है। वहीं छोटे शहरों के खेल मैदानों और यातायात को ध्यान में रखते हुए सड़कों के लिए भी विशेष प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा छोटे शहरों व सारंगढ़ इनडोर स्टेडियम के नवीनीकरण के लिए बजट में राशि रखे जाने की पूरी उम्मीद है।






