25 जनवरी को छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग द्वारा पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता

NNH रायपुर/ पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग के अध्यक्ष विकास रूपरेला ने जानकारी देते हुए बताया है कि, सिंधी समाज के बच्चों को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ने हेतु द्वारा अमर शहीद हेमू कालाणी शहादत दिवस, वंदे मातरम दिवस एवं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रविवार 25 जानवरी को झुलेलाल धाम में शाम 4 बजे से सिंधी समाज के बच्चों के लिए युवा विंग द्वारा पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
जिसका मुख्य विषय भगवान श्री झुलेलाल, संत श्री कंवरराम, अमर शहीद हेमू कालाणी एवं देशभक्ति रहेगा। आप सभी से निवेदन है कृपया अपने बच्चों को धर्म व सिंधी समाज, संस्कृति से जुड़ने हेतु इस प्रतियोगिता में शामिल होने जरूर प्रेरित करें और बच्चे के माता पिता भी साथ आ सकते हैं।

अग्रिम रजिस्ट्रेशन हेतु इन नंबरों पर सम्पर्क करें
7000835853 , 7999803641
8982699000, 9826291791
कार्यक्रम की शुरुवात भगवान श्री झुलेलाल जी की आरती से होगी, तत्पश्चात अमर शहीद हेमू कालाणी के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया जाएगा एवं बीच बीच मे सिंधी क्विज कंपीटिशन भी होंगे।
नियमावली:-
1. पेंटिंग प्रतियोगिता 2 केटेगरी में 6 से 12 और 13 से 18 वर्ष तक है
2. पहली प्रतियोगिता शाम शार्प 4.30 बजे शुरू हो जाएगी जो बच्चे समय से उपस्थित होंगे वे ही भाग ले पाएंगे अन्यथा दूसरी प्रतियोगिता में भाग ले पाएंगे
3. पेंटिंग वैक्स, वाटर कलर और स्कैच पैन तीनो ऑप्शन है
4. बच्चों को वैक्स कलर, वाटर कलर या स्कैच पैन और कार्ड बोर्ड स्वयं लाना है
5. आधार कार्ड साथ लाना है।







